औरंगाबाद, जून 29 -- औरंगाबाद के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त है, फिर भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बरसात के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सांप और बिच्छू के काटने की घटनाएं आम हो गई हैं। करंट और वज्रपात से प्रभावित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। नतीजतन, अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में केवल दो कमरे हैं, जिनमें कुल आठ बेड उपलब्ध हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण बेड कम पड़ रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को स्ट्रेचर पर ही इलाज करवाना पड़ रहा है। गैलरी में स्ट्रेचर लगाए जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने से डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.