भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल परिसर में सेंट्रल ड्रग स्टोर (ड्रग वेयर हाउस) बनाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि अस्पताल के पश्चिमी हिस्से में बने एक भवन में कई सालों से पुलिसकर्मी रह रहे थे। इसी भवन को जमींदोज कर सेंट्रल ड्रग स्टोर बनाने का निर्णय लिया गया था। पुलिसिया अतिक्रमण को हटाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया था। एसएसपी के निर्देश के बाद उस भवन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है। अब इसी जगह पर बीएमएसआईसीएल आठ हजार वर्गफीट में सेंट्रल ड्रग स्टोर बनाएगा। भवन के बन जाने के बाद दवा, उपकरण व सर्जिकल सामान को एक ही बिल्डिंग में रखा जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...