धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभुक मरीजों के लिए धनबाद सदर अस्पताल में जल्द ही एक आधुनिक आयुष्मान वार्ड की शुरुआत होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की है। वार्ड का निर्माण पुराने एमटीसी (कुपोषण उपचार केंद्र) के वार्ड को विकसित कर किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में 10 बेड के विशेष वार्ड से इसकी शुरुआत होगी। आगे मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विस्तार दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान योजना के तहत भर्ती होने वाले मरीजों को अब सामान्य वार्ड की तुलना में बेहतर हॉस्पिटैलिटी और आरामदायक वातावरण मिलेगा। यहां पहले चरण में जनरल एवं सर्जरी विभाग के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। आने वाले समय में अन्य विभागों को भी इस वार्ड से जोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.