औरंगाबाद, मई 21 -- सदर अस्पताल, औरंगाबाद में मंगलवार की राहत ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत डीएम श्रीकांत शास्त्री से की गई, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में जांच की गई। जांच के क्रम में ऑक्सीजन प्लांट में पाइप में खराबी आने की जानकारी हुई। इसके बाद उसे बदल दिया गया। जानकारी के अनुसार एक महिला मरीज पूनम देवी के अलावा कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच मरीज ने शिकायत की कि ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां कर्मियों ने कोई जवाब नहीं दिया। मामले की शिकायत डीएम से की गई। डीएम ने तत्काल सिविल सर्जन को निर्देशित किया। इसके बाद डीपीएम अनवर आलम अस्पताल पहुंचे। वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति की जांच करने के बाद वह पीएसए प्लांट पर गए। यहां पता चला कि एक पाइप में खराबी आ गई है जिसके कारण कुछ समय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.