बांका, जून 10 -- निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल में सोमवार को प्रत्येक महीने के 9 तारीख को लगने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहली बार के जीवित प्रसव पर पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने कैंप में आने वाली महिलाओं को योजना की जानकारी दी और मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेज जमा भी कराया। मातृत्व वंदना योजना की विशेषता यह है कि लाभुक को पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद जबकि दूसरी किश्त दो हजार रुपये,कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच के बाद तीसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपये,बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण की पुष्टि पर अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.