देवघर, जून 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इतिहास में शनिवार का दिन नई चिकित्सा उपलब्धि का साक्षी बना, जब पहली बार यहां लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) से सफल सर्जरी की गई। अत्याधुनिक तकनीक अब तक केवल बड़े निजी अस्पतालों में आम थी, लेकिन अब सरकारी अस्पताल में भी इसकी शुरुआत से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के सर्जन डॉ. रवि कुमार और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निताशा को जाता है, जिन्होंने दुमका जिले की रहने वाली 47 वर्षीय गेंधारी देवी की सफल सर्जरी की। मरीज के पित्त की थैली में पथरी और सूजन था, जिससे लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। लेकिन आज उन्हें आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निःशुल्क इलाज मिला। ऑपरेशन में सहयोग देने वाले ओटी स्टाफ में अलका कुमारी (स्टाफ नर्स), सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, ठाकुर, प्...