सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ. जेड जावेद स्वयं अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के क्रम में उन्होंने दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की। डॉ. जावेद ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों कर्मी दोषी पाई गई हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विवाद के दौरान एक महिला कर्मी के पति ने दूसरी महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मी, जो पहले आपस में घनिष्ठ मित्र थीं, मामूली मतभेद के कारण एक-दूसरे से उलझ गईं और झगड़ा उग्र रूप ले लिया। इस दौरान मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.