मधुबनी, नवम्बर 29 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी विधानसभा के विधायक माधव आनंद ने सदर अस्पताल का शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मॉडल अस्पताल, प्रसव कक्ष, सहित अन्य वार्डों में पहुंचकर वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के क्रम में विधायक सबसे पहले मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गए। वहां पर डॉक्टर और नर्स मौजूद थीं, उनसे यहां के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कुछ भर्ती मरीजों से भी जानकारी लिया। चिकित्सकों ने बताया कि यहां डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों की कमी है। विधायक माधव आनंद ने डॉक्टर और कर्मियों की समस्या पर पहल करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...