गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मरीजों से ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी इमरजेंसी में महंगी दवाइयां बेचने का मामला सामने आता है तो कभी जांच के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं। ताजा मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अंजनी यादव के साथ हुआ। उनसे ब्लड जांच के नाम पर 1000 रुपये ठग लिए गए। अंजनी अपनी मां कृपा देवी का इलाज कराने बुधवार रात सदर अस्पताल आए थे। सुबह ओपीडी में चिकित्सक ने ब्लड जांच कराने को कहा। जब वह जांच कराने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट दो दिन बाद मिलेगी। तभी उजले रंग का एप्रांन पहने एक युवक आया और बोला कि अगर जल्दी रिपोर्ट चाहिए तो बाहर से जांच करानी होगी। उसके लिए 1100 रुपये लगेंगे और रिपोर्ट एक घंटे में मिल जाएगी। जल्दी रिपोर्ट पाने के लिए अंजनी ने युवक को 1000 रुपये दे दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.