कटिहार, दिसम्बर 8 -- चंदन कुमार कर्ण कटिहार। एक संवाददाता जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी सेवा अब शुरू होने जा रही है। साथ ही डे केयर यूनिट की भी शुरुआत की जाएगी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कटिहार के साथ-साथ अन्य सभी जिलों में इस सुविधा की शुरुआत करने जा रही है हालांकि अभी कटिहार जिले में इसी माह में कीमोथेरेपी के साथ दे केयर यूनिट भी शुरू कर दी जाएगी। इस सुविधा को देने के लिए शुरूआत में मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर संस्थान के कुछ सहयोगी का मदद लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस माह के तीसरे सप्ताह से सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर सुमन ने बताया कि जिले में कैंसर पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना लक्षणों के आधार पर बड़ी संख्या में म...