गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा। मित्र मंडली सेवा समिति की ओर से रविवार को सदर अस्पताल में 54वें सप्ताह भी इलाजरत मरीजों और परिजनों के बीच जरूरी सामान वितरित किए गये। उस दौरान नवजात शिशुओं के बीच गर्म कपड़े इनर, टोपी, मोजा, अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच चाय और ब्रेड का वितरण किया गया। मौके पर संतोष केशरी, रवि केशरी, राजेश गुप्ता, अजय आनंद, सुनील गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, धनंजय अग्रवाल, प्रभु गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। मित्र मंडली सेवा समिति जनसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता जतायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...