धनबाद, मई 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी में उन्हें ठंडा पानी के लिए अब नहीं भटकना होगा और ना ही पानी खरीदना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने वहां मरीजों व उनके परिजनों के पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करा दी है। अस्पताल के सभी खराब आरओ व वाटर कूलर की मरम्मत करा दी गई है। इसके अलावा नए आरओ भी लगाए गए हैं। अब मरीजों को यहां कम से कम पानी की किल्लत नहीं होगी। बता दें कि इस प्रचंड गर्मी में सदर अस्पताल के मरीजों को ठंडा पानी मिलना मुश्किल था। अस्पताल परिसर में लगे तीन वाटर कूलर व आरओ मशीनें महीनों से खराब पड़ी थी। यहां हर दिन आने-जाने वाले करीब 500 से अधिक मरीज व उनके परिजन पानी के लिए भटकते थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मरीजों की परेशानी से जुड़ी इस खबर को गुरुवार के अंक में प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.