कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए लगातार हायर सेंटर रेफर किए जाने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थानीय एचआईवी पीड़ितों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि संस्थागत प्रसव की सभी सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद एचआईवी प्रसूताओं को जानबूझकर रेफर किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी की स्थिति रहने के बावजूद कभी पानी डिस्चार्ज होने, कभी खून की कमी तो कभी अन्य कारण बताकर रेफर कर दिया जाता है। बीते दिसंबर माह में भी रात करीब 1:30 बजे एक एचआईवी प्रसूता को रेफर किए जाने का मामला सामने आया था। ताजा मामले में शुक्रवार को मनिहारी से आई एक एचआईवी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.