देवघर, नवम्बर 24 -- देवघर। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने से रविवार सुबह अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। व्यक्ति को शनिवार देर शाम गंभीर अवस्था में कुछ राहगीरों द्वारा अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर के अनुसार व्यक्ति की आयु लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। भर्ती किए जाने के समय वह बेहोशी की हालत में था और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए थे। व्यक्ति के साथ कोई पहचान से जुड़ा दस्तावेज नहीं था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.