देवघर, सितम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत तीन अलग-अलग मरीजों की मौत हो गई। तीनों ही मामलों में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिस कारण पुलिस या प्रशासन द्वारा मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पहला मामला सस्पेक्टेड पॉइजनिंग से जुड़ा है। मृतका की साजिदा परवीन है, जिनकी मौत 12 सितंबर को दिन के 3:30 बजे हुई। साजिदा को 11 सितंबर दोपहर 1:00 बजे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला जहर सेवन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दूसरा मामला शांति हांसदा का है, जो रिखिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली थीं। उन्हें 11 सितंबर को शाम 5:00 बजे अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.