गुमला, दिसम्बर 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान मंगलवार रात नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा पहाड़ टोली निवासी 20 वर्षीय बिखनी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में गर्भ में पल रहा मासूम भी नहीं बच सका। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतका के पति मेलविन बरवा ने बताया कि मंगलवार सुबह बिखनी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी पालकोट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कर उसे वार्ड में रखा गया। परिजनों का आरोप है कि महिला का ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन नहीं किया,जबकि उसक...