देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। केंद्रीय कारा देवघर में कई वर्षों से हत्या के आरोप में सजा काट रहे 55 वर्षीय दिनेश्वर कोल की मौत शनिवार देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक दिनेश्वर कोल देवीपुर थाना क्षेत्र के अमजो गांव के निवासी थे। केंद्रीय कारा देवघर में हत्या कांड का सजा काट रहे थे। उनके परिवार को इस घटना की जानकारी रविवार सुबह करीब 8 बजे दी गई। परिजनों को सूचना मिलते ही मृतक की बेटी कविता देवी और दामाद शनिचरा कोल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा डीसी के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को शाम 4 बजे परिवार के सदस्य को सौंप दिया गया। मृतक के बेटी ने इस संबंध में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.