लोहरदगा, जुलाई 8 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की लाश सोमवार को अस्पताल परिसर की नाली में मिली है। शहर के सोबरन टोली निवासी फुलमनी उरांव तीन दिनों पहले खाना बनाने के दौरान झुलस गई थी। महिला को सदर अस्पताल वार्ड के बेड नंबर चार पर भर्ती किया गया था। इलाज के लिए वह स्वयं चल कर सदर अस्पताल आई थी। सवाल यह है कि अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिला कैसे नाली में जा गिरी। डयूटी पर तैनात अस्पताल के कर्मियों की नजर इसपर क्यों नहीं पड़ी। सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने भी इस महिला को नाले की ओर जाते नहीं देखा। सुबह सफाई कर्मियों ने नाले में शव को देखा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के बाद ही कुछ...