किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज, संवाददाता । पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात व्यक्ति की मौत मंगलवार को हो गई। मृतक को कुछ दिनों पहले नेमचंद रोड में सड़क किनारे पड़ा देखा गया था। सोमवार को कुछ लोगों के द्वारा मृतक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज जारी था। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के द्वारा सदर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.