साहिबगंज, जुलाई 28 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए शनिवार व रविवार की रात आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब गर्भवती महिलाओं को शनिवार व रविवार की रात सिजेरियन के लिए डॉक्टर के इंतजार में दर्द से कहराना नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए कि सीएस डॉ. रामदेव पासवान की पहल पर शनिवार व रविवार की रात को भी सदर अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन शुरू किया गया है। यह जानकारी डीएस डॉ. दिवेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात गर्भवती महिला को इमरजेंसी पड़ने पर महिला डॉक्टर तुरंत अस्पताल पहुंच प्रसव कराएंगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। दरअसल अबतक रविवार होने के चलते महिला डॉक्टर छुट्टी पर रहती थी। इसके चलते इमरजेंसी पड़ने पर गर्भवती को रेफर कर दिया जाता था या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.