लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश एवं राज्य के विभिन्न जिला स्तरीय अस्पताल में सरकार के निर्देशानुसार इलाज के लिए आने वाले मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी की उपलब्धता के साथ नए-नए अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। स्थानीय सदर अस्पताल में आवश्यकतानुसार ओपीडी संचालन के साथ दवा व इलाज से संबंधित उपकरण को एडजस्ट करने में स्थान चिन्हित करना परेशानी का सबब बन गया है। स्थान व कक्ष के अभाव में जैसे तैसे एक कक्ष में एक साथ दो-दो ओपीडी के संचालन के साथ जहां समान को रखना पड़ रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अत्याधुनिक उपकरण काफी महंगी है। जिसके जहां-तहां रखना उसकी सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.