भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार को सदर अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैलने लगीं। अस्पताल परिसर के बाहर फल विक्रेताओं के फल की कई टोकरी आग में जल गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली का तार पेड़ से सटकर गुजरा है। उसमें चिंगारी से आग लगी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी पुष्टि कोई नहीं कर सका। आग लगते ही स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। अस्पताल की दीवार ने आग की लपट को बाहर नहीं आने दिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.