चतरा, अगस्त 31 -- चतरा संवाददाता सदर अस्पताल चतरा की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। जिले का यह सबसे बड़ा अस्पताल अब सर्जन विहीन हो गया है। दरअसल अस्पताल के एकमात्र सर्जन डॉ. मनीष लाल का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है। यही नहीं, ऑपरेशन के दौरान सबसे अहम भूमिका निभाने वाले एनेस्थीसिया विभाग की हालत भी दयनीय है। यहां पदस्थापित तीन एनेस्थेटिक में से दो डॉ. कार्तिक उरांव और डॉ. प्रवीण कुमार का तबादला हजारीबाग कर दिया गया है। अब पूरा विभाग और मरीजों की जिम्मेदारी डॉ. पंकज कुमार के कंधों पर आ गई है, जो पहले से ही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक होने के साथ-साथ सीएचसी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऑपरेशन ठप, मरीज निजी अस्पतालों की ओर डॉ. मनीष लाल के रहते सामान्य ऑपरेशन से लेकर कई अहम सर्जरी तक की सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध थी। अब हालात ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.