गुमला, मार्च 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले का एकमात्र सदर अस्पताल इन दिनों बिचौलियों का अड्डा बन गया है। जिसके कारण गांव देहात से आने वाले मरीज को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां डॉक्टर द्वारा रिम्स रेफर मरीज को कमीशन के चक्कर में निजी अस्पताल भेज दिया जाता है। इसके बाद मरीज के परिजनों को गाढ़ी कमाई का मोटा पैसा निजी अस्पतालों को देना मजबूरी बन जाता है। ताजा मामला गुरुवार की अपराह्न 3 बजे का है। गुमला जिला के सिलाफारी गांव निवासी मंटू साहू की पत्नी बीना कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के लिए परिजन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां डॉक्टर ने जांच करने पर पाया कि उसके बच्चे का ब्रिज पोजीशन है जिसमें नवजात का सिर ऊपर और पैर नीचे हो जाता है। जिसके लिए ऑपरेशन जरूरी है। स्थिति को देखते हुए डॉ निर्मला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.