कोडरमा, अगस्त 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता और अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ईश्वर आनंद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर घोषणा की है कि सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर 30 अगस्त से बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ईश्वर आनंद ने कहा कि यह आंदोलन सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता के हक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन इनका उपयोग नहीं किया जा रहा। इसके बजाय मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन और अन्य जांच कराने को कहा जाता है तथा उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। बताया कि हाल ही में कोडरमा उपायुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में भी कई खामियां पाई गई थीं। उस समय सिविल सर्जन की निगरानी में जांच समिति गठित करन...