गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शुक्रवार दोपहर मरीज वार्ड के अंदर चंगाई सभा के लिए बीमार लोगों को प्रेरित करने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक दो महिलाएं वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के पास जाकर बीमारी से मुक्ति दिलाने का दावा करते हुए चंगाई सभा में शामिल होने की बात कह रही थीं। इस दौरान कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया और इसे अस्पताल के नियमों के खिलाफ बताया। विरोध बढ़ने पर मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को वार्ड से बाहर कर दिया।अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की धार्मिक या प्रचार गतिविधि की अनुमति नहीं है। खासकर इलाज के दौरान ऐसी गतिविधियां मरीजों और व्यवस्था दोनों को प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.