लखीसराय, जनवरी 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से आई कुल 64 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें जांच के दौरान छह महिला हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित की गई। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपा सिंह के नेतृत्व में अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया एवं परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में छह पीड़िता हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित हुई। सात या उससे अधिक गर्भधारण की अवधि पूर्ण कर चुकी कुल 15 गर्भवती महिला का अल्ट्रासाऊंड स्कैनिंग किया गया। ज्ञात हो दिसंबर माह में सदर अस्पताल में आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.