आरा, फरवरी 14 -- -पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव से पकड़ा गया अपराधी -23 दिसंबर को जवान को धक्का दे भाग निकला था बदमाश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने आरा सदर अस्पताल से फरार लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक कुमार है। शुक्रवार की सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है।‌ एसपी ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाजरत लूट का आरोपित दीपक कुमार 23 जनवरी की सुबह सुरक्षाकर्मियों को चमका देकर भाग गया था। इस मामले में उसके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी और लगातार छापेमारी भी की जा रही थी। उस क्रम में शुक्रवार की सुबह सूच...