मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। मौसम में बदलाव से लोग सीजनल बीमारियों के चपेट में आने लगें है। शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने मरीजों की भीड़ लग गई। ओपीडी में तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों को कतारबद्ध करने में मशक्कत करते रहें। ओपीडी के जेनरल कक्ष में शनिवार को लैपटॉप में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को इलाज कराने में घंटो इंतजार करना पड़ा। कई मरीज भीड़ की स्थिति को देखकर बिना इलाज कराए लौट गए। ओपीडी के जेनरल कक्ष में तीन चिकित्सक मौजूद रहे। लैपटॉप में तकनीकी खराबी से चिकित्सकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी के जेनरल कक्ष में मरीजों की भीड़ जुट गई। जिससे चिकित्सक कक्ष में कुछ देर तक अफरा तफरी मच गया। इलाज कराने के दौरान एक मरीज दूसरे मरीज को धक्का देने लगें। सुरक्षा गार्ड भी मूकदर्शक बने रहें। ओपीडी के जेनरल कक्ष में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.