लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में एक नवजात की मौत के बाद गुरुवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सूर्यगढा प्रखंड के अलीनगर फेकू इंग्लिश निवासी दीपक कुमार की पत्नी स्वेता कुमारी ने सूर्यगढा अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे शाम में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर थी, बावजूद इसके समय पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बच्चा तड़पता रहा, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने समुचित ध्यान नहीं दिया। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.