बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने सदर अस्पताल के 711 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के 11 सूत्री मांग को लेकर 7 जनवरी 2026 को अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाना था। लेकिन सिविल सर्जन व श्रमिक विभाग झारखंड सरकार से वार्ता के बाद 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सभा में यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा सदर हॉस्पिटल,अनुमंडलीय अस्पताल चास,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास व झारखंड राज्य द्वारा संचालित राजकीय अस्पताल के 711आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 5 माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दो माह का वेतन का भुगतान करने व सारी समस्याओं का हल नहीं होता है लड़ाई जारी रहेगी। प्रथम नियोक्ता सदर अस्पताल का सिविल सर्जन से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का लंबित माहवारी वेतन का भुगतान विभागीय स्तर से कराने की मांग की। स...