मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। सदर अस्पताल और पीएचसी-सीएचसी के हर विभाग की ओपीडी में अब कम से कम तीन डॉक्टर रहेंगे। मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर ओपीडी में बदलाव की तैयारी की जा रही है। सदर अस्पताल के साथ पीएचसी-सीएचसी की ओपीडी में मरीजों के भीड़ प्रबंधन के लिए यह निर्देश स्वस्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिया है। अब तक सदर अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी के हर विभाग की ओपीडी में एक ही डॉक्टर रहते थे। एक डॉक्टर रहने से मरीजों का बोझ एक ही डॉक्टर पर पड़ता था। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार का कहना है कि इस व्यवस्था से मरीजों को भी फायदा होगा और डॉक्टरों पर भी बोझ कम पड़ेगा। हर हफ्ते करनी होगी 42 घंटे की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हर हफ्ते 42 घं...