साहिबगंज, मार्च 24 -- साहिबगंज। कायाकल्प अवार्ड जितने वाला सदर अस्पताल की व्यवस्था इन दिनों कथित रूप से बेपटरी हो गई है। यहां किसी बेड पर चादर नहीं है तो कही गंदगी पसरी है। सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल स्थित प्रसूता वार्ड में रविवार को कुछ मरीजों के बेड पर चादर नहीं था । कुछ मरीज घर से लाये चादर को बिछाकर काम चला रहे थे। कई मरीजों ने बताया कि आज चादर नहीं दिया गया है। कई बेड पर दो दिनों से ही गंदा चादर पड़ा था। उसे बदला नहीं गया था। कुछ दिन पहले राज्य से आई एसआरएम की टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा को देख नाराजगी जाहिर कर चुकी है। टीम ने रोजाना बेड पर चादर बदलने के निर्देश दिये थे। इसके बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। सकरीगली नया टिकर के रहने वाले मो. अरबाज की पत्नी तमन्ना खातून ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.