सीतामढ़ी, मार्च 23 -- सीतामढ़ी। जिला अस्पताल सदर अस्पताल में शनिवार को विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सुधा झा ने किया, जिसमें जल संरक्षण की आवश्यकता और उसके प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने की महत्ता को समझते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्षा जल संचयन की उपयोगिता पर विशेष चर्चा की गई। अस्पताल परिसर में वर्षा के जल को संग्रहित करके उसका उपयोग वृक्षारोपण और बागवानी के लिए करने की योजना पर जोर दिया गया। डॉ. सुधा झा ने जल संकट की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में जल के लिए विश्व युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने जल बचाने को हमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.