बोकारो, फरवरी 4 -- पेटरवार। प्रखंड के सदमा कला पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से प्राप्त कंबलों का वितरण असहाय और वृद्ध लोगों के बीच पंचायत के मुखिया सावित्री देवी ने किया। बता दें कि प्रखंड प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबलों को प्राप्त करने में कुछ लाभुक छूट गए थे जिन्हें मुखिया ने मंगलवार को कंबल उपलब्ध कराया। इसके पूर्व में भी मुखिया ने जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर चुकी है। कंबल पाकर लाभुक काफी खुश हुए। इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक सुनील दास गुरु, लालदेव महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.