झांसी, दिसम्बर 31 -- झांसी। वर्ष 2025-26 के अंत में नगर निगम सदन की हंगामेदार बैठक हुई जिसमें पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। हैरत की बात तो यह है कि कार्यकारिणी की तरह सदन में भी पुनरीक्षित बजट में किए गए आय-व्यय के प्रावधानों पर कोई चर्चा नहीं की गई। शोर शराबे के बीच पार्षदों ने मेजें थपथपाकर पुनरीक्षित बजट को पास कर दिया। सदन की बैठक में सिर्फ पार्किंग, अतिक्रमण, नाला-नाली, जल निगम, गैस पाइप कंपनी और बिजली विभाग द्वारा सड़कों की खुदाई के मामले उठाए गए। नौ माह बाद नगर निगम सदन की बैठक बुधवार को महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता और नगर आयुक्त आकांक्षा राणा की उपस्थिति में नगर निगम सभागार में हुई। चूंकि यह बैठक बहुत लंबे समय बाद हुई, ऐसे में हर पार्षद के पास ढेरों शिकायतें, शिकवे और नाराजगी थी। यही वजह रही कि जब कोई एक पार्षद अपने वार्ड की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.