रांची, मार्च 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही होली के अवकाश के बाद 18 मार्च से शुरू होगी। सदन में सत्तासीन गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच खींचतान के आसार दिखने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष का चयन और मान्यता मिलने के बाद भाजपा आक्रामक दिख रही है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुखर होने लगे हैं। भाजपा विधायक भी सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरते दिख रहे हैं। दूसरी ओर संख्या बल अधिक होने के कारण सत्ता पक्ष के सदस्य और कई बार मंत्री भी सदन में हमलावर नजर आ रहे हैं। सियासी लाभ लेने की होड़ में पक्ष और विपक्ष में तनातनी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्य के विभिन्न विषयों को सदन में प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई है। पिछले दिनों कानून व्यवस्था के सवाल पर भाजपा आक्रामक दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.