सहरसा, फरवरी 19 -- महिषी एक संवाददाता । सिमरी बख्तियारपुर के लोजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान महिषी प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल और बिहार के ख्याति प्राप्त मंदिरों में शामिल संत बाबा कारू खिरहर मंदिर तक उच्च स्तरीय सड़क निर्माण करवाने की मांग रखी। विधानसभा में उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में तीन प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं जहां प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इनमें से उग्रतारा मंदिर को भारत माला प्रोजेक्ट से बनने वाली सड़क से जोड़ा गया है जबकि दूसरी ओर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सकरा पहाड़पुर तक उच्च स्तरीय सड़क मौजूद है। उन्होंने विभागीय मंत्री से संत बाबा कारू खिरहर मंदिर को भारत माला की सड़क से जोड़ने हेतु करीब सात किमी. उच्च स्तरीय सड़क निर्माण करवाने की दिशा में आवश्यक फल कर...