पटना, मार्च 3 -- चालू बजट सत्र में भाजपा के विधायक और विधान पार्षद विपक्ष को मजबूती से जवाब देंगे। पार्टी ने सत्र के दौरान सभी विधायक व विधान पार्षदों को सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा है। सोमवार की देर शाम शहर के एक होटल में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में यह तय हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े व सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विधान पार्षद संजय मयूख ने किया। बैठक में पार्टी नेताओं को कहा गया कि सदन में सभी सदस्यों को हर हाल में मौजूद रहना है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। चूंकि इस साल चुनाव होने हैं। ऐेसे में बजट सत्र के दौरान सरकार की ओर से शुरू होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.