महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में खतौनी मिलने में किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा सदन में गूंजा। एमएलसी ने किसानों का समस्याओं को रखते हुए कहा कि 3200 खातेदार परेशान हो रहे है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान परिषद के बजट सत्र में हिस्सा लिया और कुलपहाड़ के किसानों की समस्या को उठाया। कहा कि 30 जुलाई 2022 को मौजा कुलपहाड़ के 3200 खाताधारक खतौनी के लिए परेशान है। लगभग 7500 एकड़ कृषि भूमि का धारा 52 को प्रकाशन हो चुका है। किसानों के मौत के बाद बरासत और नामांतरण प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। ई फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए भी किसान परेशान हो रहे है। राजस्व विभाग के द्वारा खतौनी टंकर का कार्य पूरा किया जा चुका है मगर कंप्यूटरीकृत खतौनी नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से किसान इस समस्या को उठा रहे है। सदन में एमएलसी ने ...