रांची, मार्च 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के समापन भाषण में कहा कि 24 फरवरी से 27 मार्च तक कुल 20 कार्य बैठकों के बाद गुरुवार को षष्टम झारखंड विधानसभा का द्वितीय (बजट) सत्र अवसान के करीब पहुंच गया है। यह बजट सत्र कई दृष्टिकोण से कई मायनों में अद्भुत रहा। लंबे अंतराल के बाद सभी सदस्यों ने मिलकर सदन के समय का जिस प्रकार सदुपयोग किया है, वह ऐतिहासिक है। इस बजट सत्र में सदन मात्र कुछ मिनटों-घंटों के लिए बाधित रहा, लेकिन शत-प्रतिशत समय राज्य के जन आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से भरा रहा है। यह पक्ष-विपक्ष के सहयोग से संभव हो पाया। उन्होंने सदस्यों से कहा कि अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि सदस्य सदन के माध्यम से राज्य के अंतिम संप्रभु, आमजनों की भावनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.