नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- राज्यसभा में शुक्रवार को शून्यकाल में कई अहम मुद्दे उठाये गए। मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सोशल मीडिया मंचों पर बच्चों के जरिये कमाई करने वालों के खिलाफ स्पष्ट नियम बनाए जाएं, ताकि नई पीढ़ी को सही मूल्य और बेहतर सामाजिक शिक्षा मिल सके। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान सुधा मूर्ति ने सोशल मीडिया पर बच्चों को चित्रित किए जाने के तरीकों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और फ्रांस जैसे कई विकसित देशों में बच्चों के चित्रण पर लागू नियमों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं और हमें उन्हें अच्छे मूल्य, शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विकसित करना चाहिए। सोशल मीडिया अब बहुत लोकप्रिय हो गया है और इसके कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। मूर्ति ...