रांची, फरवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा-ए-शरिया की ओर से गुरुवार को हिंदपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में बैठक हुई। महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी की पहल और मौलाना मुफ्ती एजाज हुसैन की सदारत में हुई बैठक में सदका-ए-फित्र की राशि निर्धारित की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष प्रति व्यक्ति 82 रुपये के हिसाब से सदका-ए-फित्र अदा किया जाएगा। उलेमाओं ने कहा कि शरीयत की रोशनी में प्रत्येक साहिब-ए-निसाब (सक्षम व्यक्ति) पर वाजिब है कि वह अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की ओर से सदका-ए-फित्र अदा करे। गणना के अनुसार, यह राशि 2 किलो 45 ग्राम गेहूं की कीमत के बराबर होती है। वर्तमान बाजार दर (40 रुपये प्रति किलो गेहूं) को आधार मानते हुए इसे 82 रुपये तय किया गया है। एदारा-ए-शरिया ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे रमजान के मुकद्दस महीने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.