अररिया, मार्च 10 -- पलासी प्रखंड के कनखुदिया पंचायत के धनतोला हसनपुर में पलासी । (ए.सं) अभा संतमत सत्संग का 113 वीं वार्षिक महाधिवेशन प्रखंड के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत धनतोला हसनपुर में हुआ। यह इस तीन दिवसीय महाधिवेशन के पहले दिन महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर सहरसा से संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के शिष्य आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी ने प्रवचन के माध्यम से सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सत्संग से मनुष्य का जीवन निर्मल हो जाता है। पाप से मुक्ति मिलती है। कहा कि हरि व सतगुरु की प्राप्ति के लिए सत्संग बहुत जरूरी है। गुरू के बिना ज्ञान संभव नहीं है। संत का अवतरण मनुष्य जीवन का आवरण के लिए होता है। सत्संग प्रवचन कार्यक्रम के पूर्व आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज को पुष्प माल्या पहना कर स्वागत क...