रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, संवाददाता। हनुमान नगर में महर्षि मेंहीं कल्याण केंद्र की ओर से दो दिनी सत्संग का आयोजन किया गया। महर्षि मेंहीं आश्रम से आए गुरुसेवी भगीरथ दास महाराज ने शनिवार को अपने प्रवचन में कहा कि सत्संग में सत्य मिलता है और संतों की बातें सुनकर मन और वचन पवित्र होते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी सत्संग हो, मनुष्य को समय निकालकर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि सत्संग से ही जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ईश्वर का कोई रूप या रंग नहीं होता, लेकिन जो उन्हें सच्चे दिल से याद करते हैं, उनसे उनकी भेंट हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि मोक्ष के लिए ईश्वर की भक्ति जरूरी है, इसके बिना मनुष्य जन्म सफल नहीं होता। कार्यक्रम में स्वामी निर्मलानंदजी ने भी प्रवचन दिया और स्वामी रामेश्वर बाबा ने मानव शरीर के महत्व पर जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.