रांची, जनवरी 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित सत्संग भवन में बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य संजय सुमन, संतोष कुमार सिन्हा, नगड़ी जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, तपेश्वर केसरी और बजरंग महतो ने संयुक्त रूप से किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे जरूरतमंद को नवजीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.