हाथरस, मई 22 -- -उन्नमोचित किये जाने को लेकर चल रही बहस हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से सत्संग हादसे के मामले की पत्रावली स्थानांतरित होकर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में पहुंच गई है। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में उन्मोचन प्रार्थना पत्र पर बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने बहस की। अब इस मामले में 4 जून को सुनवाई होगी। सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.