सहारनपुर, फरवरी 13 -- 28 फरवरी और 1 मार्च को लखनऊ स्थित मोहनलालगंज में राधास्वामी सत्संग घर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 04552 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल 24 फरवरी की रात 09:30 बजे सहारनपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रुड़की(10:12), मुरादाबाद(00:45), बरेली(02:17) और शाहजहांपुर(03:26) होते हुए अगले दिन सुबह 06:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04551 लखनऊ-सहारनपुर स्पेशल 1 मार्च की रात 09:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर(00:08), बरेली(01:10), मुरादाबाद(02:55) और रुड़की(05:45) होते हुए अगले दिन सु...