पूर्णिया, अगस्त 11 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज के महर्षि मेंही योगाश्रम खगहा में आयोजित प्रखंड स्तरीय संतमत सत्संग के मौके पर पूरा इलाका अध्यात्मिक रस से सरोवर रहा। आध्यात्मिक गंगा में डूबकर भक्तिरस छककर पीने को आतुर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव बाबा ने कहा कि मानव जीवन का महत्व है। हमें कई जन्मों के पुण्य कर्मों के फल से यह मनुष्य रूपी शरीर की प्राप्ति हुई है। इस शरीर को प्राप्त करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। मनुष्य का शरीर मोक्ष का द्वार है। यह द्वार सत्संग, सदगुरु की कृपा से जानी जाती है क्योंकि सत्संग के माध्यम से ही व्यक्ति में सद्गुण का समावेश हो सकता है। जो इस मनुष्य शरीर को पाकर भी सत्संग, भजन, साधना नहीं करता, वह अंततः अत्यंत दुख भोगता है और सिर पीट-पीटकर पछताता है। फिर वह अपने ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.