धनबाद, अप्रैल 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के सरकारी स्कूलों का सत्र शुरू हुए 23 दिन बीत चुके हैं। छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों से पूछ रहे हैं कि नई किताबें कब तक मिलेंगी। जवाब में शिक्षक कह रहे हैं कि हमलोगों को भी जानकारी नहीं है। अधिकारियों से जानकारी मिल रही है कि अगले सप्ताह तक किताबें मिल जाएंगी। नए सत्र के लिए नई किताबें अब तक धनबाद के किसी भी प्रखंड को नहीं मिली हैं। वर्तमान में बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद से सत्र 2025-26 के लिए पहली से 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए 2,27,925 सेट किताबों की मांग की है। 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए मांग अलग है। जानकारों का कहना है कि मई में ही बच्चों के हाथ में किताबें आ पाएंगी। जिला कार्यालय की ओर से भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.